Social Icons

Saturday, 20 May 2017

जौनपुर सान्सद के पी सिंह के पास सबसे ज्यादे पट्टीदारी के झगडे निपटाने की समस्या

सतगुरु धाम।जौनपुर। मानव जीवन मे समस्याओ का कोई ओर छोर नहीं है। जीवन मे समस्या उत्पन्न होती रहती है।निस्तारण भी हो  रहा है। धरती पर मनुष्य सबसे बडी समस्या है। जो हर वक्त दूसरों के लिए समस्या बना हुआ है।सडको पर चलते हुए इसका नजारा देखा जा सकता है।वाहन चलाते समय मनुष्य -मनुष्य के लिए समस्या है।आगे बढने और जल्दी मे जरा सब्र और विवेक से काम नहीं होता है।नतीजतन सडक घण्टो जाम। अहंकार की प्रवृत्ति हम किसी से कम नहीं । जमीन का विवाद चरम पर है।घर ,मकान, दुकान सहित तमाम मालिकाना हक को लेकर समाज मे झगडे व्याप्त है। निस्तारण कैसे हो।लालच दोनो तरफ है। समाज मे न्याय और अन्याय दो प्रक्रिया है। वर्तमान मे अन्याई समाज हाबी है।बेईमानो का बोलबाला है। उनकी तारीफदारी है।  न्याय का पलडा सदैव हावी है और हावी रहेगा। संपत्ति विवाद मे समाज भी  न्याय के साथ खडा दिखाई देता है। बेईमान दूसरे की संपत्ति को अपना बनाना चाहता है। जिसमे बेईमान किस्म के मददगार बन जाते है एवज मे नजराना के हकदार बनते है। गुरुवार को दोपहर मे सान्सद के पी सिंह से उनके जनसम्परक कार्ययालय पर सतगुरु दर्पण ने समस्या पर विशेष बातचीत की। सडक, पानी ,बिजली ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,बेरोजगारी , किसान सहित तमाम आम जनमानस के सुख समृद्धि के लिए केन्द्र व राज्य की सरकारे समस्या को खत्म करने के लिए काम कर रही है। सान्सद ने जब यह कहाँ  पट्टीदारी झगडे बहुत आ रहे है। जिसमे दोनों पक्षो को आपस मे समझा-बुझाकर सुलझा दिये जा रहे है। सचमुच मे गांव हो या शहर घर, मकान,दुकान के झगडे बहुत है। कुछ नियत के खोट लोग दूसरे की संपत्ति को अपना बनाना चाहते है। भाई- भाई का हक हडप रहा है। भाई चिल्ला रहा है। समाज की स्थित जमीन को लेकर बेहद खराब है।जरुरत है,हक के लिए झगडे न , जिसका जो हक है उसको दे। जमीन जायदाद धन दौलत सब यहीं पडा रह जायेगा। जिस दिन आत्मा रूपी पंक्षी शरीर से उड जायेगी। सब यहीं धरा का धरा रह जायेगा। कार्यालय मे तमाम फरियादी अपने सान्सद को समस्याओ से अवगत करा रहे थे। जिसमे वे समस्याओ के निस्तारण पर पहल कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता विनोद सेठ, मुकेश गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment