मडियाहू।जौनपुर। प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती है।वह खुद व खुद समाज मे अपना स्थान बना लेती है। बात हो रही है सात्विक तिवारी की यह युवा मडियाहू के लिए एक बहुत बडा मिशाल बन चुका है। हर लोग इस बात को कहने मे गुरेज नहीं करते अगर किसी को भगवान पुत्र दे तो सात्विक जैसे।जैसा नाम है।वैसा गुण है।जथा नाम तथा गुण।माता लीना तिवारी मडियाहू की विधायक है। जो सात्विक की माता है। गरीबो,असहायो,बेसहारो के लिए यह युवा बहुत पहले से काम करता आ रहा है। संयोग से विधानसभा चुनाव हुआ अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की कृपा हुई।माँ को टिकट मिला ।
भाजपा ,भासपा के सहयोग से लीना तिवारी विजयी हुई और विधायक बन गयी। विधायक बनने के बाद से लीना तिवारी का सघन दौरा शुरु हुआ। जो आज भी जारी है।साथ मे सात्विक तिवारी की बेजोड टीम जिसमें भाजपा, अपनादल, भासपा के मजे मजाये कार्यकर्ता शामिल है।बहुत ही मजबूती से सबका साथ सबका विकास की भाजपा की थीम को आगे बढा रहे है। सबको मोदी और योगी के विचारो से अवगत कराते हुए मडियाहू को आदर्श विधान सभा बनाने की बात कर रहे है। जिसमे भ्रष्टाचार न हो। ईमानदारी हो। आपसी भाईचारा हो। किसी से किसी प्रकार का भेदभाव न हो। स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग ले रहे है।साथ ही हिदायत भी दे रहे है।ठीक से काम करिये किसी से घूस पताई न लीजिए। समस्याओ को सुलझाने की कोशिश करिये,उलझाइएगा नहीं । एक लेखपाल घूस माग रहा था। शिकायत मिली। चेतावनी के साथ कहाँ गया। पहले की सरकार बदल गयी यह योगी की सरकार है। आदत छोड दीजिए। दोबारा शिकायत मिली तो नौकरी से हाथ धोना पडेगा। एक मामला और था,आपूर्ति विभाग का जिसमें घटतौली की शिकायत थी। जिसमें कडे शब्दो मे कहाँ गया।गरीबो को मिलने वाले अनाज मे घटतौली न करे। बेईमानी का धन खाना छोड दीजिए,ईमानदारी से कमाया धन फलित होगा।इतना सुन कर्मचारी की घिग्गी बन्द हो गयी।वह सोच मे पड गया। विधायक आवास पर नियमित सौ से डेढ सौ लोग शिकायत लेकर आते है। जिसमें सम्बन्धित अधिकारी को मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही करने के लिए कहाँ जाता है। जो भी फरियाद लेकर आता है,भारतीय परम्परा के अनुसार पहले अतिथि सत्कार होता विधायक पति पवन तिवारी बराबर ध्यान रंखते है।पहले चाय पानी कराते है।इसके बाद कुशलक्षेम जाना जाता है। समस्या सुनी जाती है। जिस विभाग की समस्या होती है।उस विभाग के अधिकारी से सम्पर्क किया जाता है और मामले के निस्तारण की बात कही जाती है। अधिकारी सकृय होते है और मामला निस्तारित होता है।फरियादी खुशी खुशी अपने घर जाते है। मडियाहू से जे पी सिंह
Friday, 5 May 2017
राजनीति मे बहुत ही अलग सोच के नेता है,इन्जीनियर सात्विक तिवारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सात्विक जी बहुत ही अच्छा कार्य कर रहे है।हमारी एक समस्या है कि जमालापुर पट्टी में कोटेदार द्वारा रासन वितरण किया जाता है जिसमे वो प्रत्येक व्यक्ति का 1 से 2 यूनिट तक रासन काट लेते है।और यहा के लोग काफी परेशान है हमारी आप से विनती है कि आप इसपर कड़ा कदम उठाए
ReplyDeleteधन्यवाद