Social Icons

Sunday, 4 June 2017

अयोध्या राम मन्दिर और भाजपा

सतगुरु धाम।जौनपुर। भाजपा राम मन्दिर मुद्दे को लेकर सक्रिय है।समय-समय पर राम को याद कर सत्ता पर काबिज होती आ रही है।वर्तमान मे केन्द्र व यूपी की सत्ता मे भाजपा है। राम भक्तो को उम्मीद के साथ पूरा विश्वास है कि समय आ गया है। राम मन्दिर अवश्य बनेगा। मन्दिर के साथ मसजिद का विवाद है। मामला उच्चतम न्यायालय मे है। न्यायालय की मन्शा है।हिंदू ,मुसलमान आपसी बातचीत के जरिये अयोध्या मामले की समस्या को हल करे।अभी तक कोई ऐसा ठोस पहल नहीं दिख रहा है कि यह मामला सुलझे और राम मन्दिर बनने का रास्ता साफ हो।आम तौर पर विदित है, अयोध्या राम की जन्म .कर्म ,व तपोभूमि है। मुस्लिम शासको ने जान बूझ कर इस स्थल को विवादित बना दिया। कहीं न कहीं से उनकी मन्शा राम के सहारे इस्लाम को मजबूत करने का रहा होगा।इतिहास राम का है।वर्तमान भी उन्ही का है। राम की महिमा अपरम्पार है।राम सबके दाता है।विधाता है। भाजपा सदैव राम को याद करती है।जय श्री राम का नारा देकर राम को याद करती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो भारतीय परम्परा ,सभ्यता ,संस्कृति को आत्मसात करती है। साधु,संत,महात्मा भी  भाजपा की ओर देख रहे है।हिंदूतत्व के हितो का ध्यान भी  इसी पार्टी को है।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व के मानस पटल पर स्थापित किये और देश विश्व गुरू बनने की ओर है।राम की कृपा प्राप्त भाजपा अयोध्या मे राम मन्दिर बनवाने मे यदि सफल हो जाती है तो आगे भी  सत्ता मे बनी रहेगी।ऐसी संभावना है।नहीं तो आगे क्या होगा राम जाने। हाल ही के दिनो मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी अयोध्या गये थे।जहाँ दर्शन पूजन कर लोगो से मुलाकात किये।निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री मन्दिर व मसजिद विवाद कैसे सुलझे इन संभावनाओ पर भी  उनकी नजर होगी। स्थानीय स्थर पर जो  पार्टी इस मामले मे पैरोकार है,पार्टी है।सबसे पहले उन्हें पहल करनी चाहिए यह मसला हल हो।मन्दिर -मसजिद दोनो बने लेकिन कुछ दूरी हो ताकि भविष्य मे विवाद न हो सके।अब देर नहीं होनी चाहिए।जल्द से जल्द इस मसले पर बातचीत मजबूती से शुरू होना चाहिए। दास जगदीश

No comments:

Post a Comment