Social Icons

Friday, 9 June 2017

अपराध कम जमीनी विवाद ज्यादा

नेवढिया।जौनपुर। गांवो मे उकसाने वाले कुछ ज्यादा हो गये है। गांवो का विकास हुआ है। जागरूकता अभी  उतनी नहीं है।छोटी छोटी बातो मे लोग उलझ जाते है। लोगो को संतोष नहीं है। अपनत्व के बोध मे कमी आयी है। तृष्णा के भाव मे लोग जल रहे है। नेवढिया थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बातचीत के दौरान उक्त बात कहीं। उन्होनें कहाँ  अपराध मे कमी आयी है। जमीनी विवाद ज्यादे है। जिसमे पुलिस राजस्व विभाग के सहयोग से विवाद को तेजी से सुलझाने का काम कर रही है। उनसे जब यह पूछा गया गांवो मे अशांति क्यों है। तनाव जैसा माहौल क्यो बना रहता है। उन्होनें कहां गावो मे शांति है। कुछ लोग  कुछ लोगो को उकसा करके परिवारो मे झगडा लगाते है और  गांव के माहौल को तनावपूर्ण बना देते है। छिटपुट मारपीट की घटना के पीछे महज अज्ञानता ही कारण है।अपने विवेक से यदि सोच समझकर लोग खुद निर्णय ले तो काफी हद  तक किसी भी  प्रकार के विवाद से बचा जा सकता है। गावो मे कुछ ऐसे व्यक्ति है जो दिनभर घूम कर झगड़ा लगाने का काम करते है। कहाँ कि उकसा कर झगड़ा लगाने,करवाने वालो को पुलिस चिन्हित कर रही है।उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें कहाँ कि  अच्छी सोच के साथ अच्छा व्यवहार एक दूसरे से करते हुए शुकून व शांति से जीवन  का आनन्द लेना चाहिए।  जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment