जौनपुर। राजनीति मे कब किसका सितारा बुलंद हो जाय।किसका गर्दिश मे चला जाय कुछ कहाँ नहीं जा सकता है। कठिन मेहनत करने वाला व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार बुलन्दी को प्राप्त कर लेता है। अरविन्द सिंह ,मखडू तब राजनीति मे चर्चा मे आये जब पहली बार राजनीति से जुड़कर रामनगर व्लाक से निर्विरोध प्रमुख चुन लिये गये। यहीं से इनका राजनैतिक कद उपर हुआ। अपने विवेक व बुद्धि से जिला प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बन गये। इस विधान सभा चुनाव मे विधायक बनने की मंशा बनाये हुये थे, गुणा-गणित के बाद चुनाव लडने की मंशा को खत्म कर भाजपा व सहयोगी दलो के प्रत्याशीओ को चुनाव जीताने मे लग गये। इस समय प्रमुख के दोनों हाथ मे देशी घी का लड्डू है। जलवा कायम है। खोराबीर के मूल निवासी अरविन्द सिंह ने अपने जीवन मे तमाम उतार -चढ़ाव देखे है।मुश्किलो का भी सामना करना पडा है। लक्ष्य की ओर अग्रसर प्रमुख की अपना दल एस पार्टी से नजदीकी बढी है। अभी कुछ दिनो पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल जौनपुर आये थे अरविन्द सिंह की विशेष मुलाकात से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात को बल मिल रहा है। इस परिपेक्ष्य मे अरविन्द सिंह से बातचीत हुई तो उन्होनें कहाँ कि लोकसभा चुनाव लडने की तैयारी चल रही है।कहाँ से चुनाव लडेगे यह अभी तय नहीं है। अपना दल एस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड सकते है,पार्टी मे बातचीत चल रही है।खैर रामनगर के प्रमुख इस समय सक्षम है।चुनाव लड सकते है और जीत भी सकते है।आगे क्या होगा ईश्वर जाने। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment