जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी भारत देश के गौरव को बढा रहे है। देश उन्नति करे। सबका साथ ,सबका विकास मिशन के तहत हर कोई जुडे और आगे बढे और सबका विकास हो देश न्यू इंडिया बने ऐसी उनकी सोच है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। लेकिन उनके सामने जटिलता है। शासन -प्रशासन का ढर्रा पुराने हिसाब से चल रहा है। मानसिकता बदल नहीं पा रही है। कुछ अलग से नहीं दिख रहा है।कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। प्रदेश का माहौल योगीमय नहीं बन सका है। महेन्द्र पाण्डेय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कुछ अलग उरजा योगी को मिलेगी जो प्रदेश के विकास मे काफी मददगार साबित होगी l प्रदेश सरकार के विधायक मंत्री को सबसे जुडने की कोशिश करनी चाहिये।अपनापन का भाव रखने पर ही उनके संकल्प को सिद्धि मिलेगी।जलालपुर की घटना को लेकर जफराबाद विधायक की चारो तरफ थू थू हो रही है। अमरउजाला अखबार ने तीन सितम्बर रविवार के छपे अंक मे पेज तीन पर आरोपियो की नहीं हुई गिरफ्तारी शीर्षक नाम से खबर छापी है। खबर मे छात्रा स्नेहा के मौत का मामला है। घटनाक्रम मे जलालपुर थाना क्षेत्र दरवेशपुर गांव निवासी देवेन्द्र सिंह की बेटी स्नेहा सिंह उम्र २२की गत दिनो कोचिंग के लिए जौनपुर आ रही थी।जलालपुर चौराहे पर वह अपने सहेलियो के साथ आटो रिक्शा पर सवार हुई।आटो बकराबाद पहुँचा था तभी पीछे से आये बाइक सवार बदमाश चलते आटो मे स्नेहा के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान स्नेहा गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई।हास्पीटल पहुचने पर उसकी मौत हो चुकी थी।स्नेहा के दादा डा.आदित्य नारायण की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशो के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है।लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशो को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।स्नेहा के परिजनो का आरोप है कि पुलिस एक विधायक के दबाव मे आरोपियो का बचाब कर रही है। शनिवार को तेरहवी के मौके पर पहुंचे मछलीशहर के सान्सद रामचरित्र निषाद से परिजनो ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। सान्सद ने भी यह कहाँ कि किसी जनप्रतिनिधि को ऐसा नहीं करना चाहिए। इस घटना मे विधायक की चारो तरफ चर्चा है। चट्टी चौराहे,खेत खलिहान,चाय-पान की दुकानो पर यह चर्चा है कि जफराबाद के विधायक को पीड़ित परिवार के घर जाना चाहिए था और शोक की घड़ी मे उन्हें ढाढस बधाना चाहिए। इधर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के नेवढिया मंडल के गावो मे विधायक का जोरदार दौरा चल रहा है।खान पान मे मान्साहार खाने पर जोर है। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर वर्राह गांव के प्रधान के यहां शिकार बना था जिसमें जफराबाद विधायक,रामनगर प्रमुख के अलावा लगभग तीन दर्जन लोगो ने मान्साहारी भोजन का स्वाद लिया। दोदापुर के ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह ने पूछने पर बताया गत शुक्रवार को जफराबाद विधायक,प्रमुख रामनगर के अलावा कई गांवो के प्रधान हमारे यहां खाने पर आमंत्रित थे। मान्साहारी भोजन अतिथियो के खाने मे परोसा गया। खेतापुर के ग्राम प्रधान व्रम्हदेव गिरि ने बताया की तीन सितंबर रविवार को जफराबाद के विधायक हमारे यहां खाने पर आमंत्रित है। खाने मे मान्साहारी भोजन बनेगा। खैर यह विधायक का सम्मान है। तीन सितम्बर रविवार २०१७ को दिन मे बारह बजे दामोदर गंज वर्राह गांव स्थित श्री रामअधार कुटिया पर भाजपा के जिले के पदाधिकारी लुट्टुर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा की सोच सबके विकास की है। उत्तर प्रदेश विकास की ओर है। जब उनसे यह पूछा गया कि नेवढिया थाने को दलाल चला रहे तो उन्होनें कहाँ दलालो के साथ कुछ पत्रकार भी मिले है।मौके पर उपस्थित भाजपा के वाराणसी जिले के उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहाँ कि पुलिस स्टेशन दलालो का अड्डा बन गया है। जिसमें कुछ पत्रकार भी शामिल है। वाई एन सिंह पूर्व सूबेदार आरमी ने कहाँ कि पत्रकारिता की वजह से समाज मे जागरूकता आयी है। सभी पत्रकार दलाल नहीं है। कुछ पत्रकार मिशन को बदनाम कर रहे है। प्रवुद्ध समाज सेवी रामचन्दर सिंह ने कहां कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी है। समाज के आत्मिक विकास मे उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होनें कहाँ कि थानो मे दलाली पूरी तरह से व्यवसाय का रुप ले लिया है। जबसे पुलिस व्यवस्था मे सुधार नहीं होगा तबसे समाज मे विकृति बढेगी। भाजपा नेवढिया मंडल के महामंत्री अरुण कुमार मिश्र से जब यह पूछा गया कि नेवढिया थाना दलाल चला रहे है तो उन्होनें कहाँ कि तमाम लोग यह बात कह रहे है। कहाँ की नेवढिया थाने मे चल रहे दलाली के गोरख धन्धे की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय से की गयी है। इस अवसर पर नेवढिया भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहाँ भाजपा को २०१९ के लोकसभा चुनाव मे पूर्ण बहुमत मिलेगा। नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेगे। जफराबाद विधायक मान्साहार भोज्य पदार्थ का स्वाद तो ले रहे है।लेकिन स्नेहा को न्याय दिलाने मे पीछे क्यों है। नेवढिया थाने के दलालो को अमूमन लोग जानते है। थानाध्यक्ष के आस -पास सदैव चुंबक की तरह चिपके देखे जा सकते है। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment