सतगुरुधाम।जौनपुर। हरियाणा की धरती पावन है। समय -समय पर महान संतो का आगमन हुआ और नामदान की बख्शीश देकर तमाम आत्माओ को पुण्य बनाने का काम किया जा रहा है। इस पावन धरा पर सावनशाही महाराज और उनकी महिमा की ख्याति आज भी लोगो मे सुविदित है।पूज्य मस्ताना जी की मौज निराली रही। लाखों - लाखों भक्तो को धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा नाम की घुट्टी पिलाकर मन के मलीनता को साफ करने का काम किया गया। पावन संत ,पावन विचार मे हरियाणा की धरती खुशहाली से लहलहा रही थी। गुरू भक्ति के लिए प्रसिद्ध धरती पर राम रहीम का जब कृत्य न्याय मंदिर से उजागर हुआ तो यहां के लोगो को दुनिया मे शर्मशार होना पडा। हालांकि जेल जाने पर लोगो मे आन्तरिक खुशी भी हुई होगी। जैसे धरती वीरो से खाली नहीं है वैसे धरती पर अच्छे संत भी है। मस्ताना जी के शिष्य गुरुवख्श मैनेजर साहिब है। जो अद्भूत संत रहे। उनकी महिमा का गुणगान भक्त जन आज भी कर रहे है। धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा एक पवित्र नाम और गुरूमुख करने का मंत्र है। जैसे लोग ओम और राम नाम का सिमरन करते है। वैसे लोग सतगुरू नाम का सिमरन करते है। नामप्रक्रिया से लोग ध्यान लगाते है और पूर्ण रुप से आत्मा को परमात्मा से जोड़कर ईश्वर की दिव्य अनूभूति करते है। राम जब धरती पर आये तो रावण का अत्याचार मिटा। कंस आया तो उसके अत्याचार को मिटाने के लिये कृष्ण को आना पडा। तथाकथित संत राम-रहीम महापुरुष की गद्दी को येन केन प्रकारेण हथिया कर स्वामी बन गया और संत की तपस्या व नामकमाई को बदनाम किया। सतगुरु की ऐसी दया मेहर हुई की उसको उसकी औकात का पता चल गया। अब वह जेल मे है। भगवान के यहां देर है,अन्धेर नहीं।अति का इति है। इस आसुरी प्रवृत्ति के तथाकथित संत के विनाश को न्याय मंदिर को आगे आना पडा। हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर को चाहे जो लोग कहे।लेकिन उनके सूझबूझ से बड़ा हादसा टला और धर्म के आड़ मे गलत कार्य कर रहे राम रहीम को जेल जाना पडा। सतगुरू के करोडो सच्चे साधको मे राम -रहीम के साम्राज्य के अंत की खुशी जरुर होगी। उन संतो मे अपार खुशी हुई होगी जो सच्चे व अच्छे है। न्याय मंदिर को नमन,पत्रकारिता मिशन को वन्दन। दास जगदीश सम्पादक सतगुरु दर्पण जौनपुर उत्तर प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment