Social Icons

Tuesday, 5 September 2017

डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए फायदेमंद

सतगुरुधाम।जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी निरन्तर मजबूत हो रही है।चाहने वालो की संख्या मे इजाफा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुगल जोड़ी भाजपा के लिये वरदान है। संगठन की मजबूती सरकार की मजबूती यह गजब का संयोग है। सत्तामद  बहुत बडा रोग है। इससे भाजपा के लोगो को बचना होगा।जातीय समीकरण खास करके यू पी मे मायने रखता। जिस पर भाजपा की कडी नजर है। डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा ने यू पी का अध्यक्ष बनाया। जिसका उसे लोकसभा चुनाव मे लाभ मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ है।जो क्षत्रिय  है। व्राह्मण महेन्द्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से दोनो जातीयाओ का रुतबा लगभग बराबर का हो गया। अब चुनाव मे   दोनों की भागीदारी रहेगी। पिछडी जाति का समीकरण पहले से फिट है। अनूसूचित जाति मे कमोवेश भाजपा बहुत मजबूत नहीं है तो बहुत कमजोर भी  नहीं है।लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से यू पी मे फिट है। अपना पुराना जलवा बना पाने मे सफल रहेगी। सरकार और सरकार के लोगो का यू पी के आमजनमानस मे अपनी कार्यशैली का जो तीखा,मीठा  छाप छोडेगे उसका असर भी चुनाव पर दिखेगा। डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने  की खुशी कार्यकर्ताओ मे है। नेवढिया भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल, महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ने डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा के जिला पदाधिकारी बाबा लुटटुर दास व नेवढिया के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी खुशी का इजहार किया है। मडियाहू के भाजपा युवा नेता विनोद सेठ डा.  महेन्द्रनाथ पाण्डेय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर की है। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment