Social Icons

Saturday, 30 September 2017

विजयदशमी: श्रीराम की विजय,धर्म की जय,अधर्म का नाश

जौनपुर। धरती पर सत्य की पूजा होती है।सत्य विचारधारा की विजय होती है।असत्य का शमूल नाश होता है। धर्म की स्थापना को  प्रभु राम का अवतार होता है। जो अधर्म रुपी रावण का वध करते है।  राम और रावण का युद्ध हर वक़्त चल रहा है। भाजपा युवा नेता संजय सिंह ने उक्त विचार व्यक्त किये।आगे उन्होनें कहाँ की मनुष्य के हृदय मे अच्छे और बुरे विचार आते रहते है। सिर्फ अच्छे विचार आये इसके लिये श्वास -श्वास पर राम राम हर वक्त कहते रहना होगा। जब राम -राम कहना होगा तो गलत विचार मर जायेगा। राम राम कहते कहते राम के हो जायेगे और हृदयदेश मे राम प्रकट हो जायेगे। फिर अधर्म की बात मन मे नहीं आयेगी। राम धर्म हैं।रावण अधर्म हैं। इसलिए राम और रावण का युद्ध हर वक्त चल रहा है। उन्होनें कहाँ कि विजय दशमी अधर्म पर धर्म की विजय है।असत्य पर सत्य की विजय है। बुराई पर अच्छाई का विजय है।अत्याचार पर सदाचार का विजय है। क्रोध पर दया और क्षमा का विजय है। अज्ञान पर ज्ञान का विजय है।रावण पर श्री राम का विजय है। देशवासीओ को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय श्रीराम, जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment