Social Icons

Monday, 11 September 2017

नेवढिया पुलिस,विधायक और पत्रकारिता के साथ फेसबुक

जौनपुर। सतगुरु दर्पण न्यूज पोर्टल पर एक खबर लिखी गयी।जिसका शीर्षक था जौनपुर जिले के नेवढिया थाने को चला रहे दलाल, जफराबाद विधायक का मान्साहार पर जोर। खबर वायरल हुई। फेसबुक पर कुछ   लोग गुस्से मे आये और सतगुरू दर्पण पर अशोभनीय टिप्पणी किये।खबर विधायक से जुडी है।इसलिए फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले लोग उन्ही के लोग हो सकते है। अखबार और पत्रकार समाज के दर्पण है। यदि समाज की संरचना गलत हो रही है तो पत्रकार खबर जरुर लिखेगा। विधायक की एक गरिमा होनी चाहिए। जनता के हित का ख्याल रखना होगा। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पद पर सुशोभित होते है। एक बात कहे है। सरकार सबकी है। जो मतदान किया है उसकी भी और जिसने नहीं किया है उसकी भी।भाजपा सबका साथ और सबका विकास की बात करती है। कितना उन्दा सोच पार्टी का है। विधायक सबके है और सब विधायक के है। सतगुरु दर्पण की विधायक से कोई नाराजगी नहीं है।खबर है तो लिखी जायेगी। इसके लिये विधायक व कुछ  उनके  लोग गुस्सा करे तो वह उनकीअपनी सोच है। विधायक का सीधे सतगुरु दर्पण पर अटैक नहीं है। फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट करने वाले कुछ लोग उनके नजदीकी हो सकते है। ऐसी पूरी संभावना है। नेवढिया मंडल मे विधायक का आना और गिने चुने लोगो के यहां जाना और मिलना    चल देना यह कहीं से न्याय संगत नहीं है। जिन मतदाताओ ने उन्हें मतदान किया और  कार्यकर्ताओ ने कडी मेहनत कर   विधान सभा भेजा।उनकी भी  कुछ मन्शा होगी कुछ समस्या होगी। वह किससे कहने जाय। आमतौर पर जफराबाद  विधान सभा क्षेत्र मे विधायक को लेकर तरह तरह की चर्चा है।आखिर नेवढिया थाने को भाजपा कार्यकर्ताओ ने गत दिनो  क्यों घेरा। कहीं न कहीं से मामला जो सामने आया उसमे एक युवक से किसी मामले मे दलाल व पुलिस मोटी रकम  माग रहे थे,जिसका रामनगर मण्डल अध्यक्ष का बेटा विरोध किया था ।युवक को मना किया था कि रुपया मत देना।यहीं वजह रहा कि  रामनगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष के बेटे को बेरहमी से थानाध्यक्ष ने पीटा। मछलीशहर के सान्सद रामचरित्र निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओ की पीड़ा को समझा और थाने का घेराव कर रहे कार्यकर्ताओ के पास पहुचे और उनकी बात को सुना। इस बीच मडियाहू की विधायक डा.लीना तिवारी पहुची और कार्यकर्ताओ की पीड़ा सुनी। नेवढिया थानाध्यक्ष अजीत सिंह को हटाने की माँग रही।  सान्सद और विधायक से कार्यकर्ताओ की माँग थी चौवीस घन्टे मे थानाध्यक्ष हटे।आश्वसन हुआ ठीक है। थानाध्यक्ष हटाये गये।  जब भाजपा कार्यकर्ता थाना घेरे थे तब जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह भी  पहुचे थे। सूत्र बताते है जफराबाद विधायक थानाध्यक्ष को रोकने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उनकी नहीं चली। पुलिस मिशन एक पवित्र सोच है।विचारधारा है। लोगो का जनकल्याण हो  व समाज मे शांति बना रहे और सबकी रक्षा  हो   पुलिस की ऐसी अवधारणा  होनी चाहिए  ।     पुलिस सरकार का एक अंग है। यदि पुलिस  स्वतंत्र व निष्पक्ष काम करे तो काफी हद तक समाज से अन्याय कमजोर होगा और न्याय को मजबूती मिलेगी। नेवढिया थाने पर अनेकों थानाध्यक्ष आये और चले गये। लोगो ने मर्यादित ढंग से काम किया। लेकिन इधर कई महीनो से थानेदार के काम काज पर अंगुली उठ रही थी। अब नये थानाध्यक्ष आये है देखिए आगे क्या होता है।जफराबाद विधानसभा क्षेत्र की सडके उबड खाबड है। अधिकांश सडको पर बडे बडे गड्डे है। विजली की कटौती है। बहुत सी ऐसी समस्याए है। जिस पर विधायक का ध्यान होना चाहिए। मै भी  जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के वर्राह गांव का रहने वाला हू। विधायक हमारे भी  है। मै भी चाहता हू जफराबाद आदर्श विधान सभा क्षेत्र के रुप मे विकसित हो। सबकी सोच आदर्श हो। आओ हम सब मिलकर संकल्प ले और  जफराबाद को  स्वच्छ और सुन्दर बनाये।  सतगुरु दर्पण के खबर से यदि विधायक को कष्ट है तो वे भी  अपनी बात रंखे जिसे खबर के रुप मे न्यूज पोर्टल मे स्थान दिया जायेगा।              फेसबुक पर अशोभनीय पोस्ट  व टिप्पणी करने वाले कुछ   लोग न जाने सतगुरू दर्पण से क्यों रूठे है। उनका जो आरोप है उस पर सफाई नहीं दे रहा हू  लेकिन इतना जरुर कह रहा हू साच को आच नहीं , सत्य न तो डिग सकता है, न ही झुक सकता है न ही पराजित हो सकता है। हाँ इतना जरुर है, सत्य  परेशान हो सकता है।         फेसबुक पर सतगुरु दर्पण के लिए  जब अशोभनीय टिप्पणी  पोस्ट की गयी तो जिले के पत्रकार साथियो ने पूछा क्या    बात है। फेसबुक पर तरह -तरह की टिप्पणी की जा रही है। मडियाहू के पत्रकारो ने भी  यहीं बात दोहराई।   हमने बताया जफराबाद  विधायक पर एक खबर लिखी गयी है जिसका रिएकशन है। पत्रकारिता मिशन को लेकर सतगुरु दर्पण निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा। जब तक शरीर मे श्वास रहेगा राष्ट्र हित, समाजहित के लिये सतगुरू दर्पण खबरो के माध्यम से जूझता रहेगा। अधिवक्ता संघ के मडियाहू अध्यक्ष राम लखन पटेल ने इस परिपेक्ष्य मे बातचीत के दौरान कहाँ कि नेवढिया क्षेत्र मे विजली की कटौती है।सडके उबड खाबड है आये दिन दुर्घटना हो रही है। किसान बेहाल है। धान की फसल सूख रही है। विधायक का इस पर भी  ध्यान होना चाहिये।  जिलाधिकारी  जौनपुर व पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट हो, सतगुरू दर्पण की खबर से जफराबाद विधायक व कुछ उनके लोग काफी नाराज है।ऐसे मे पत्रकारिता बाधित न हो। मेरे जान का ख्याल रखते हुए मेरी सुरक्षा का ध्यान किया जाय। यदि मेरे जीवन मे कोई भी  अप्रिय घटना घटती है तो  इसके लिये   फेसबुक पर पोस्ट करने वाले व कमेन्ट करने वाले कुछ लोग व विधायक जफरावाद जिम्मेदार होगे।   जेडी सिंह सम्पादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

No comments:

Post a Comment