Social Icons

Sunday, 26 November 2017

आतंकवादी गतिविधिया थमी,अमेरिका कर रहा मोदी का गुणगान, कमल का परचम लहराने मडियाहू आये राज्य मन्त्री गिरीश यादव ने कहाँ

मडियाहू।जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री गिरीश यादव रविवार की शाम  निकाय चुनाव के मद्देनजर शाम मे गान्धी तिराहे पर भाजपा द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा मे  सम्बोधन  के दौरान कहां कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महानता जग जाहिर हैं। जो अमेरिका गुजरात मे मुख्यमंत्री रहते बीजा नहीं दिया आज वहीं अमेरिका मोदी गुणगान कर रहा हैं।कूटनीति के जरिये भारत को अपमानित करने वाला अमेरिका आज भारत के आगवानी मे हैं। आतंक के पर्याय बन रहे आतंकवादी आल आउट होने वाले हैं। सर्जिकल आपरेशन ने उनको उनकी औकात बता दी हैं।जुर्रत कर रहे है भारत मे घुसने की तो भारत माता के बीर सपूत सीधे परलोक भेज रहे हैं। उन्होंने कहां कि मडियाहू नगर की जनता से वोट मागने आया हू। आपका साथ हो नगर का विकास हो भाजपा प्रत्याशी विनोद सेठ को जीता दीजिए सभी सभासदों को जीता दीजिए फिर क्या भाजपा की सरकार होगी। केन्द सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और निकाय सरकार आपस मे मिलकर काम करेगी।भव्यता, दिव्यता का एहसास होगा।मंत्री ने कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व चेयरमैन  लालजी सेठ के सपनों को साकार करेगें।

No comments:

Post a Comment