Social Icons

Sunday, 10 December 2017

विवाह के पवित्र बन्धन मे बधे,58 जोड़े, जन्मजन्मांतर तक साथ जीने का संकल्प,जेब्रा संस्था की सरहानीय पहल

जौनपुर। समय आ गया। 58 जोडें वैवाहिक बन्धन मे बध जीवनसंगिनी बन गये।  जेब्रा संस्था व उससे जुड़े तमाम सहयोगी जन के सहयोग से आयोजित "सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह मे58 जोडें आपस मे एक दूसरे के संग जन्मजन्मातर तक हर परिस्थिति मे साथ रहने, जीने का संकल्प लिये। मोहम्मद हसन इन्टर कालेज सुक्खीपुर मैदान परिसर मे रविवार को  संस्था द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व धर्म सामूहिक विवाह  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वर पक्ष,कन्या पक्ष,के आपसी सहमति से वर और कन्या वैदिक मान्यताओ के बीच एक दूजे के हो गये।पंडित जी ने हिन्दू जोडो का
विवाह मंडप मे कराया। मौलवी साहब ने मुस्लिम जोडो का निकाह कराया।वातावरण की भव्यता, घराती, बराती की उपस्थिति,माता पिता का प्यार ,आशीर्वाद ,शहर के सभ्रांत जन की उपस्थिति के वीच 58 जोडें युवा ,युवती आत्मीय रुप से विवाह के बन्धन मे बध एक हो गये।  दो आत्मा मिलकर जीवनसंगिनी बन गयी।हिन्दू धर्म मे मानव जीवन के सोलह संस्कार हैं। जिसमें से एक विवाह हैं।मान्यता के अनुसार मानव जीवन चार आश्रमो मे विभक्त हैं. ब्रम्हचर्य,संन्यास, वानप्रस्थ, गृहस्थ आश्रम मे पाणिग्रहण संस्कार (विवाह) जरुरी हैं। उत्तरदायित्व का वहन करते हुए युवा दाम्पत्य,गृहस्थ जीवन धारण कर जीवन के मुकाम की तरफ चल पडता हैं।
    गृहस्थ आश्रम  के लोग ही अपने संसाधनों से ब्रम्हचर्य,वानप्रस्थ, सन्यास आश्रमों के साधको को सहयोग देते रहते हैं।दाम्पत्य को एक  श्रेष्ठ  आध्यात्मिक साधना का भी रुप दिया गया हैं।हिंदू धर्म मे सद्गृहस्थ, परिवार निर्माण की जिम्मेदारी उठाने के योग्य, शारिरिक, मानसिक, परिपक्वता आ जाने पर युवक युवतियों का विवाह संस्कार कराया जाता हैं। जेब्रा संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम के बारे मे मडियाहू विधायक डा. लीना तिवारी ने कहां कि संस्था का बहुत ही सराहनीय पहल हैं।जिसकी  जितनी भी प्रशन्सा की जाय कम हैं।  संस्था के अध्यक्ष व कार्यकम्र के आयोजक संजय सेठ को ऐसे पुनीत कार्य के लिए उन्होंने बहुत बधाई  व धन्यवाद दी।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर,डा.लीना तिवारी विधायक मडियाहू, नगरपालिका चैयरमैन माया टन्डन, दिनेश टन्डन, किरन श्रीवास्तव,राकेश श्रीवास्तव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment