मडियाहू।जौनपुर।स्थानीय क्षेत्र के चकनारायनपुर ग्राम सभा के पुरवा बनका मे रविवार सुबह साढे दस बजे के आस पास हाईबोल्टेज विद्युत तार टूटकर गिर गया।जिसके चपेट मे आते आते आधा दर्जन लोग बाल बाल बच गये।जबकि कई किसानों का गन्ना का फसल जलकर राख हो गया।किसानों की सूचना पर विद्युत विभाग के लोगों ने विद्युत प्रवाह को रोक दिया।लेकिन विद्युत तार अभी तक जुड नहीं सका हैं। किसान जली फसल का सरकार से मुवायजे की मांग कर रहें हैं।गांव के किसान त्रिभुवन सिह ने घटना की जानकारी दी हैं।हालांकि उनका और लाल साहब सिंह का तार गिरने से ज्यादा गन्ने का फसल जला हुआ है।दरअसल यह समस्या किसानों के सामने जटिल हैं।खेतों के अगल बगल से विद्युत तार का जाल फैला हैं, जो आये दिन टूटकर गिरता रहता हैं और किसानो के फसल का नुकसान होता रहता हैं। विद्युत विभाग शिकायत को अनसुना कर देता हैं और अपनी चाल से चलता हैं।किसानों का बहुत नुकसान हो जाय उस पर कोई फर्क नहीं पडता।जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment