रामनगर।जौनपुर। साधन सहकारी समिति तरती पर मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत अब तक दो सौ कुन्तल धान की खरीद किसानों से हुई हैं।शासन की मन्शा के तदनुरूप एक नवम्बर 2017 से धान की खरीद शुरू हुई हैं।जो 28फरवरी 2018 तक जारी रहेगा। समिति के सचिव वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 54० कुन्तल धान खरीद का लक्ष्य हैं।जिसमें दो सौ कुन्तल धान का खरीद हो चुका हैं। धान खरीद मे दो ग्रेड हैं।ए ग्रेड पर किसान को 1590रुपये मूल्य प्राप्त हो रहा हैं।बी ग्रेड होने पर 1550 रुपया मूल्य प्राप्त हो रहा हैं किसानों के धान का मूल्य आर टी जी एस के जरिये उनके खाते मे भेजा जा रहा हैं।
जे डी सिंह
Saturday, 9 December 2017
साधन सहकारी समिति तरती पर मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत दो सौ कुन्तल धान की खरीद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment