जौनपुर। निकाय चुनाव मे नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी माया टन्डन की जीत हुई हैं। दिनेश टन्डन की कुशल राजनीति की वजह रहीं कि पत्नी को चेयरमैन बनाने मे सफल रहे। विरासत और सियासत की चमक बरकरार हैं। जनता जनार्दन ने माया को मौका देकर यह जता दिया कि दिनेश टन्डन मे लोगों की आज भी आस्था हैं। बसपा की माया टन्डन को 22,740 मत मिले। भाजपा के किरन को 17,516 मत प्राप्त हुए। जबकि सपा की पूनम मौर्य को 17,५१7और काग्रेंस की चित्रलेखा सिंह को 11,560 और दीपमाला सेठ निर्दल को 6,269 मत प्राप्त हुये। मालती मौर्य 5,९६०,शाहिन 3,588,डा.बीना त्रिपाठी को 1161मत मिले। कुल मत पडे 94,57४। भाजपा की परम्परागत वोट का तितर -वितर हो जाना ही बसपा के जीत का कारण बना। मतों के विखराव को रोकने के लिए ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव के पक्ष मे जनसभाएं की थी। योगी का जादू निकाय चुनाव मे बरकरार हैं। लेकिन जौनपुर मे नहिं। बसपा की चाण्क्य नीति के आगे भाजपा, सपा, काग्रेंस, जौनपुर नगरपालिका परिषद के चुनाव मे उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं की चुनाव जीत सके। सियासत के खेल मे विरासत का दाव फिट बैठा।माया टन्डन विजयी हुई। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment