जौनपुर। जनपद क्षेत्र मे अपराध बढा हैं।अपराधी आराम से घटना को अन्जाम देकर निकल जा रहें हैं। लोग अब खुद को असुरक्षित मान रहे हैं। कब कहां कौन सी घटना घट जायेगी, कुछ कहां नहीं जा सकता। बदमाशों की गोली धडल्ले से फायर होकर लूट,हत्या को अन्जाम दे रहीं हैं। घटने वाली घटना आम तौर पर सर्वेविदित हैं।पुलिस जनसेवा मे सबसे आगे हैं।पुलिस पर सबको भरोसा है। मुसीबत के क्षण मे हर इंसान पुलिस के पास जाता हैं।फरियाद कहता हैं और न्याय की उम्मीद करता हैं। पुलिस भी अपराध रोकने की पक्षधर हैं।शान्ति बना रहे हैं।ऐसा उसका भी प्रयास होगा।लेकिन जिस ढंग से जनपद मे अपराध बढा हैं।लोग पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। आये दिन लूट हत्या की घटना सुनकर लोग सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं। अपराध बढ रहा हैं। वेखौफ बदमाश घूम रहे है और घटना को अन्जाम दे रहे हैं। बदमाशों के आगे पुलिस कमजोर दिख रहीं हैं। पुलिस को खुली चुनौती देकर बदमाश घटना को अन्जाम दे रहें हैं। एक प्रकार से देखा जाय तो जौनपुर मे बदमाशों का आतंक दिख रहा हैं।जिसे पुलिस को रोकने की जरूरत हैं।ताकि लोग सुकून और शान्ति से अपना धन्धा व्यापार करते हुए जीवन को जी सके। जे डी सिह
Tuesday, 12 December 2017
पुलिस जनसेवा मे आगे, अपराध रोक पाने मे पीछे,जौनपुर मे बदमाशों का आतंक, लोगों मे सुरक्षा को लेकर चिन्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment