जौनपुर। गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव मे भाजप की जीत हुई हैं।सरकार बनने जा रहीं हैं। यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व की हैं। अमितशाह के सोच की हैं। भाजपा युवा नेता संजय सिंह ने बातचीत के दौरान यह बात कहीं। आगे उन्होंने कहां देश की जनता जागरुक हैं। सब जानती हैं,राष्ट्र का भला सिर्फ भाजपा कर सकती हैं। गुजरात और हिमाचल की जनता ने दोबारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए मुहर लगा दिया।आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा की फिर जीत होगी।पूर्ण बहुमत की सरकार होगी।नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री होगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन चुनावों मे भाजपा के स्टार प्रचारक रहें। नतीजा भाजपा के पक्ष मे आया। यह जीत विकास की जीत हैं। मोदी के कर्मठता की जीत हैं। इधर देश के शहरों, गांवो मे भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओ, शुभचिन्तकों मे खुशी की लहर हैं।मुह मीठा हो रहा हैं। ढोल, नगाडा बज रहा हैं। मोदी के जयकारे लग रहे हैं। जे डी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment