बलिया।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा जिले के सिकन्दरपुर मे चौबीस कुन्डीय श्रद्धा सम्बरधन महायज्ञ राष्ट्र के आम जनमानस के कल्याणार्थ सम्पन्न है।जो दस दिसम्बर तक चलेगा।महायज्ञ के खास यजमान चैयरमैन रविन्द्र वरमा हैं।गायत्री परिवार के सिकन्दरपुर के संयोजक डा.अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धा जीवन के क्षण को सुगम बनाता हैं। आपस मे प्रेम उपजाता हैं।भाईचारा को बढावा देता हैं।व्यक्ति के निर्माण से राष्ट्र का निर्माण होता हैं। कहां कि गायत्री परिवार चौबीस कुन्डीय श्रद्धा संबरधन महायज्ञ के आयोजन के माध्यम से जन जन मे श्रद्धा का भाव जगा रहा हैं।भारतीय संस्कृति, सभ्यता,संस्कार से लोगों को जोडकर मातृत्व प्रेम,पूजा,दर्शन के लिए प्रेरित कर रहा हैं। आस्था का संबरधन भी जरूरी हैं। खुद मे आस्था रंखे। दूसरों को भी आस्था से देखे।माता,पिता मे अटूट श्रद्धा रंखे।बच्चों को संस्कारवान बनाने की पूरी कोशिश करे।देवता तूल्य बुजुर्गों की सेवा करें। महायज्ञ मे सैकड़ों दंपति ने भाग लिया और यज्ञ कुन्ड मे आहूति देकर यज्ञ भगवान मे श्रद्धा जताया। इस अवसर पर पुस्तक मेला लगा हैं।जिसमें गुरुदेव श्रीराम शर्मा व माता भगवती द्वारा रचित पुस्तकों का विशाल संग्रह किया गया हैं। हरिद्वार से आये प्रवचनकर्ताओ ने व्यक्ति व राष्ट्र निर्माण पर बल देते हुए सभी को अपने वाणी से सादा जीवन उच्च विचार अपनाने की प्रेरणा दी। भजन गायकों की सुरीली आवाज, वाद्य यन्त्रो का मधुर तान, लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं। महायज्ञ से आस- पास का वातावरण सुरम्य बना हैं। महायज्ञ मे भगवान पाठक,गुड्डन,सुनील कुमार, लालबाबू, रमाकान्त, दिलीप चौबे सहित अन्य भक्तों का सहयोग हैं।
बलिया से विनोग कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Friday, 8 December 2017
खुद मे श्रद्धा रख इन्सान जीवन को सुगम बना सकता हैं,अशोक गुप्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment