Social Icons

Wednesday, 20 December 2017

इन्सान के पीड़ा से आहत विजय बहादुर (डीजल) का अनोखा भैरव प्रेम

मडियाहू।जौपुर।धरती के सभी जीव महान हैं।प्रेम ईश्वर की अनूभूति हैं।नगर पंचायत के सदरगंज उत्तरी,वार्ड न.आठ के निवासी विजय बहादुर ( डीजल) का भाव इन्सान से अच्छा कुत्ते के प्रति हैं। उनका प्रेमी जीव तेजा कुत्ता रौनक पांतजलि स्टोर निकट गौरव पेट्रोल पम्प के पास उन्हें आते  देखा तो वह पास आ गया।बुद्धवार बीस दिसम्बर शाम चार बजे के आस पास तेजा कुत्ता पांतजलि स्टोर पर आया।इधर डीजल भी उसके पास गये और आपस मे दोनों लोगों का आव भाव हुआ।फिर क्या पांतजलि विस्कीट का एक पैकेट डीजल ने लिया और तेजा को खिलाया। जब तक डीजल था। तब तक तेजा था। दोनों फिर जीवन के कर्म के लिए आगे निकल पड़े।जब डीजल से बातचीत मे पूछा गया कि   कुत्ते से कब से प्रेम हैं। बताया कि दो साल से।कैसे दोस्ती हुई।कहां कि रौनक पांतजलि स्टोर के बगल मे वृजलाल उमर का मकान बन रहा था। मै बनवा रहा था।यहीं मुझे तेजा से प्रेम हो गया। सन् 2014 से दोस्ती हुई।जो अब तक बरकरार हैं।दिनभर टाली खींचता हू। जिससे मेरा  और दस परिवार का गुजर वशर होता हैं। चाहे जब इस स्टोर पर डीजल आता हैं तब तेजा आ जायेगा। पांतजलि का दूध बिस्किट खायेगा फिर चलता बनेगा। डीजल से इन्सान प्रेम के बारे मे पूछने पर कहां कि इन्सान से अच्छा कुत्ता हैं। ऐसा क्यों कह रहे हो तो अपनी पीडा व्यक्त किये तो ऐसा लगा की मनुष्य के अन्दर दया और दीनता कमजोर पड़ रहा हैं।मनुष्य एक दूसरे को आहत कर रहा हैं।पीडा पहुंचा रहा हैं। पांतजलि स्टोर के प्रोपराइटर साहब दूबे ने बताया कि डीजल तेजा को कई वर्षो से पातंजलि का बिस्कुट खिलाते आ रहे हैं।भैरव इनके आने पर आते हैं बिस्कुट खाते हैं और चले जाते हैं। मनुष्य को ममता का सागर बनना चाहिए।रब सबमें दिखता हैं।हर जीव पर दया और प्रेम कर मनुष्य परमात्मा का आदर पा सकता हैं।विजय बहादुर डीजल मडियाहू के लोगों मे लोकप्रिय हैं। मातृ छाया
जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment