Social Icons

Saturday, 6 January 2018

जफराबाद विधायक के पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का ताता,मृत्यु यानि मां की गोद में बालक सो गया

जौनपुर। जफराबाद विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के पिता शीतला सिंह ग्राम सेहमलपुर का गत तीन जनवरी 2018 को निधन हो गया। मौत की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पडी़। विधायक के पैतृक गांव मे शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों का ताता लगा हैं शनिवार को जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, भाजपा नेता, किरन श्रीवास्तव भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सहित तमाम लोग शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। जीवन और मृत्यु आत्मा और परमात्मा को पाने के दो पहलू हैं।

रात के बाद दिन, दिन के बाद रात होती है। इसी तरह चोले बदलते हुए... अनुभवों से गुजरते हुए अपने आत्मस्वरूप को ब्रह्मस्वरूप को पाने के लिए मंगलमयी व्यवस्था है। दिन जितना प्यारा है, रात भी उतनी ही आवश्यक है।

जीवन जितना प्यारा है, मृत्यु भी उतनी ही आवश्यक है। मृत्यु यानी मां की गोद में बालक सो गया, मृत्यु यानी मां की गोद में थकान मिटाने जाना फिर ऊष्मा, शक्ति, ताजगी, स्फूर्ति नया तन प्राप्त करके अपनी मंगलमय यात्रा प्रारंभ करना।

तत्वदृष्टि से देखें तो जीवन मृत्यु की यह यात्रा, हमें परमात्मस्वरूप में जगाने के लिए प्रकृति में हो रही है। दास जगदीश सतगुरु धाम वर्राह जौनपुर

No comments:

Post a Comment