Social Icons

Saturday, 1 April 2017

साधू की सरकार मे पुलिस को सुधरना होगा

जौनपुर।पुलिस विभाग समाज सेवा मे सबसे आगे है।कफन दान करने वाली पुलिस पर जब भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हो कि धन उगाही के मामले मे उपर से नीचे तक एक है। बाकायदा वसूली के हिस्से का बंदरवाट होता है। यह शर्मनाक बात है। रक्षक जब भच्छक बन जायेगा तो कैसे समाज मे पारदर्शिता आयेगी।पुलिस समाज की सजग प्रहरी है। रात दिन मानव सेवा मे जुटी पुलिस जब भ्रष्टाचार मे लिप्त है तो समाज से भ्रष्टाचार जायेगा कैसे।न्यू् 18 इंडिया के स्टिग मे पुलिस का वो चेहरा सामने आया है कि लोग सोचने को मजबूर हो गये है। यदि उपर से लेकर नीचे तक गोलबंद होकर धन अर्जन ही शगल बना रहेगा तो लोगो का जन कल्याण कैसे होगा। आज यदि पुलिस ईमानदार हो जाय तो समाज मे काफ़ी बदलाव आ सकता है।पुलिस को लोग चर्चा परिचर्चा मे सरकारी गुन्डा कहते है और यह भी  कहते है,पुलिस से दोस्ती व दुश्मनी दोनो ठीक नहीं है। गावो मे लोग कहते है ,पुलिस अपने बाप का भी  नहीं। भ्रष्टाचार हर विभाग मे है। जाँच पक्ष पुलिस है। सत्य जानना। गलत सही का मूल्यांकन करना दोषी को उचित धाराओ मे पाबंद करना और न्याय मंदिर मे मामला पेश करना। पुलिस से सबको बहुत आशाए रहती है। लेकिन जब पुलिस का रोल खलनायक का होगा तो समाज की दिशा भटक जायेगी। मुझे ऐसा लगता है जैसी संगत वैसी रंगत। वातावरण जब प्रदूषित होगा तो पुलिस की मानसिकता भी  प्रदूषित होगी। जिस स्वभाव का राजा होगा वैसी पुलिस होगी। मीडिया  पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को कटघरे मे खडे कर रही है। सब कुछ हो रहा था। क्या उन्हें पता नहीं था। पुलिस को अपने छबि को लेकर सजग होना होगा। समाज मे स्थापित होने के लिए कुछ अलग से समाज सेवा के अवसर तलाशने होगे। जिससे पुलिस की छबि अच्छी बन सके।साधू सरकार मे पुलिस को सुधरना होगा और ना गुन्डा राज ना भष्टाचार वाले चुनावी वायदे को भाजपा सरकार लागू करने मे कोई कोर कसर नहीं छोडेगी। पुलिस कोआमजनमानस से आत्मीय लगाव बनाना होगा। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment