जौनपुर।जीवन रहस्य है। विचारो का पुलिन्दा है। अपने अपने मिजाज के सभी बादशाह है।परमात्मा की लीला अजब निराली है।समाज समाज है।जिसमे सब कुछ संभव है। जायज भी नाजायज भी ।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को एक नई दिशा दिये।मसलन सब कुछ सामने दिख रहा है।केन्द्र सरकार की योजनाए फलीभूत हो रही है।लोगो को उसका लाभ मिल रहा है।सरकार को लेकर चर्चाए है। मोदी को लेकर चर्चा है।योजनाओ की चर्चा है।बात सब कुछ ठीक है।सबका साथ सबका विकास जो भाजपा का मूल मंत्र है। इस पर कितना अमल हो पाता है।यह विचारणीय है। मामला सध गया तो जग मे बल्ले-बल्ले रहेगा। मोदी की जय रहेगी। इस नारे को लेकर चुनौती भी है।सभी धर्मो के लोगो को साथ लेकर चलना होगा। मन्दिर -मस्जिद के झगडे को मिटाना होगा। हिन्दू मुस्लिम को बराबरी का दर्जा देना होगा । साथ और विकास जीवन के दो पहलू है।
हिंदू -मुसलमान एक सिक्के के दो पहलू है। भारत देश की ये दो आँख है। समय आ गया है। ये दोनो जन आपस मे रायशुमारी कर अयोध्या कान्ड को समाप्त कर नूतन जनचेतना का संचार करे,जिसमे
राम,रहीम,करीम सबकी अनूभूति हो। सबका साथ तभी फिट होगा जब सबका विचार मिलेगा। थोडा कठिन है।लेकिन प्रयास ही सफलता की कुन्जी है।सत्ता मद से भाजपा के लोगो को बचना होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहले ही जता चुके है।सरकार सबकी है। लेकिन विधायक सबके नहीं है। उनके अन्दर मगरुरियत है। उनके घर वाले भी विधायक जैसे ही भाव मे है। ताजा तरीन घटना क्रम मे जफराबाद के विधायक सतगुरु धाम बर्राह मे आयोजित राम नाम संकीर्तन मे आमंत्रित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य सबका भला हो ऐसा ही था।साधु संगत का आन्नद था।राम नाम का मधुर मधुर धुन वातावरण को राम मय बना दिया।सूत्र से पता चला कि कार्यक्रम के दिन विधायक क्षेत्र मे थे। राम भजन मे न आना कहीं न कहीं से सत्ता मद को दर्शाना ही है।भाजपा के लिए राम प्रिय है।विधायक के लिए उनका अपमान प्रिय है। हो सकता इस खबर से तिलमिलाकर विधायक सत्ता का डर दिखा सकते है। विधायक के न आने की एक वजह यह भी हो सकती है। इस गांव मे भाजपा नेताओ की भरमार है।सभी अपने आप मे कुछ है। सतगुरु धाम लगभग बीस वर्ष से इस गांव मे अवस्थित है।इस आश्रम का नामकरण रुहानी आश्रम दिल्ली के परम पूज्य संत बहादुर चंद वकील साहिब ने किया है , और यहाँ आये है और संतसंग किये। दिल्ली से आये महात्माओ ने एक भजन पेश किया था राम बुलाबा आयेगा एक दिन,बुलावे से ना डरियो मरजी भईया आपकी सिमरन करियो ना करियो। इस गांव मे कुछ नेता राम भक्त है,तो कुछ द्रोही है। जब जब आश्रम मे राम चर्चा का आयोजन होता है,तब तब रामद्रोही कार्यक्रम मे खलल डालने का प्रयास करते है।हो सकता है रामद्रोही डा.विधायक को वरगलाने का काम किये हो। साधु की सरकार ,मे साधु और आश्रम व राम का अपमान निन्दनीय है। मै उस फिल्म का नाम नहीं जानता जिसमे किसी रचनाकार ने क्या खूब लिखा है।देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान कितना बिगड गया है,इन्सान। जे डी सिंह सम्पादक हिन्दी दैनिक सतगुरू दर्पण जौनपुर
Saturday, 8 April 2017
देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान कितना बिगड गया है,इन्सान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment