Social Icons

Tuesday, 20 June 2017

भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन, विश्व मे योग दिवस

जौनपुर। योग शांति पूर्वक  जीवन जीने की कला है। स्वस्थ शरीर,प्रसन्न मन, निरोग काया,योग से ही संभव है। भारतीय मनीषी योग की विधि से अनादि काल से मन के विचलन को रोककर,मन को पवित्र  बनाते है। साधना मे योग क्रिया से आत्मा को परमात्मा से जोड़कर साक्षात्कार किया जाता है। शरीर के
अंग योग से मजबूत होते है। शरीर मे हर्ष का भाव उत्पन्न होता है। शारिरीक व्यायाम का योग अलग है।आत्मिक विकास का योग अलग है। विश्व योग दिवस पर हर देश के लोग शारिरीक व्यायाम करते नजर आयेगे। इस योग से शरीर स्वस्थ होगा। मन प्रसन्न होगा। शरीर निरोगी बनेगी। जबकि आज भी  भारत देश के आश्रमो मे ऐसे भी  योग साधको को बताये जाते है।जिसमें परमात्मा का बोध होता है। ईश्वर से बातचीत होती है। बताया जाता है कि भारत देश के सन्तो के पास ऐसी योग की प्रक्रिया है।जिससे वे सैकड़ों वर्षो से ध्यान मग्न होकर परमात्मा मे लीन है, ऐसे संत
विचरण मे हिमालय पर गुफा ,कन्दरा मे भगवत कृपा से देखे जा सकते है।भारत देश देव भूमि है।समय समय पर ईश्वर की उपस्थिति को महसूस किया जाता  है। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संजय सिंह से योग दिवस पर विशेष बातचीत हुई।जिसमे उन्होनें कहाँ कि    योग से शरीर स्वस्थ होता है। मन मे प्रसन्नता आती है। वैचारिक भाव अच्छा होता है। साकारात्म सोच इन्सान के अन्दर उत्पन्न होता है।नियमित योग से शरीर के लिये फायदे ही फायदे है। उन्होनें कहाँ कि विश्व मे योग को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्थापित किया। उनकी सोच विश्व का हर नागरिक स्वस्थ व प्रसन्न रहे।ऐसी है। योग दिवस की आज धूम है। जिसमे देश के प्रधानमंत्री की अहम भूमिका है। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment