दिल्ली।देश की राजनीति मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धूम मचा दिया है।बिहार मे आये राजनैतिक भूचाल से लालू यादव व काग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। नीतिश कुमार ने गठबंधन धर्म निभाने की पूरी कोशिश किये। सोनिया व राहुल गान्धी से मिले। लम्बे अरसे से चल रहे उहापोह मे आखिरकार उन्हें निर्णय लेना पड़ा। नीतिश कुशल राजनीतिज्ञ है। लालू परिवार को भ्रष्टाचार के आरोप मे घिरते देख नीतिश ने ऐसा दाँव चला साप भी मर जाय और लाठी भी न टूटे वाली कहावत सटीक बैठ गयी। पद बरकरार। सम्मान मे चार चाँद। आगे का राजनैतिक भविष्य सुरक्षित। बेचारे लालू पर संकट के बादल। हालाँकि लालू यादव की बिहार की जनता पर अच्छी खासी पकड़ है। मजे हुये नेता है। इतनी आसानी से हार नहीं मानेगे। उन्होनें नीतिश पर हत्या का आरोप लगाया और भ्रष्टाचार से बड़ा अत्याचार को बताया और उन्हें धोखेबाज कहाँ। काग्रेस भी नीतिश को धोखेबाज कह रही है। बिहार की राजनीति मे भाजपा सफल रही। लालू यादव अमितशाह और मोदी पर तमाम अनाप शनाप टिप्पणी करते आ रहे है। वक्त ने ऐसा करवट लिया मोदी ने लालू यादव को चित्त कर नमो नमो कर दिये।राजनीति मे कब क्या हो जाय कुछ कहाँ नहीं जा सकता। भाजपा मिशन २०१९ फतह करने मे जुट गयी है। वही काग्रेस को कमजोर बनाने मे कोई कोर कसर नहीं छोड रही है। उत्तर प्रदेश मे सरकार है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रुप मे मिशन को मजबूती दे ही रहे है। दास जगदीश सतगुरु धाम जौनपुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment