Social Icons

Friday, 11 August 2017

सरकार बताये,चोटी कटवा कौन ?

जौनपुर। देश के राज्यो से चोटी  कटने की घटना की खबर तेजी से प्रसारित हो रही। महिलाओ मे चोटी कटने की घटना से  उनके अन्दर भय बना हुआ। गावो मे लोग अपने घर के सहन दरवाजे  पर नीम की टहनी रख रहे है। ताकि चोटी कटने की घटना से बचा जा सके। देश मे भारत और चीन को लेकर बहस है। युद्ध की आशंका मे लोग सहमे है। लोग यहीं कह रहे है लड़ाई  हुई तो दोनो देश तबाह हो जायेगे। कुछ लोग विश्व युद्ध होने की भविष्यवाणी कर रहे है।खैर ओम शांति ही दोनो देश के लिये ठीक है। चोटी कटने की घटना से समाज मे भ्रम पैदा हो रहा है। वह कौन सी शक्ति है जो महिलाओ का बाल काटकर लापता हो जा रहा है। कोई शैतानी ताकत काम कर रही है या ईश्वरीय ताकत घटना को अन्जाम दे रही है। कहीं इन्सानी फितरत की करतूत तो नहीं।लोग मोदी और योगी पर भी  टिप्पणी कर रहे है।कह रहे है इनके सरकार मे महिलाऐ सुरक्षित नहीं है। चोटी कटवा कौन है। कोई गिरोह तो नहीं जो ऐसी घटनाओ को अन्जाम दे रहा है। या कोई रुहानी ताकत। चोटी की घटना से जुडा है।अफवाहो का बाजार गर्म है। सबकी अपनी  अपनी जुबान है। केन्द्र सरकार व राज्य की सरकारे जहाँ घटना घटी हुई है जाँच कराकरअसलियत का पता लगाये मुहनोचवा का भाई चोटी कटवा कहाँ से आ गया। इस समय  भारत चीन युद्ध की आशंका और चोटी कटने की घटना की खूब चर्चा है।खास करके सपा वसपा के लोग चौराहे,तिराहे खेत खलिहान मे चोटी कटने की घटना को लेकर खूब बहस कर रहे हैऔर  योगी सरकार पर तंज कस रहे है। पुलिस के लिये चोटी कटने की घटना की खुलासे की चुनौती  है। जे डी सिह

No comments:

Post a Comment