Social Icons

Wednesday, 23 August 2017

तेरी असली जगह शमशान है तू दो दिन का मेहमान है

सतगुरु धाम। जौनपुर। सुख के साथी तो बहुतो है।लेकिन जो मुसीबत की घड़ी मे साथ खड़ा दिखाई दे वह सच्चा साथी हैऔर अपना है।संसार मे सबकी एक ही गति है। एक दिन जाना होय जरूर है। मरना सबको है। तेरी असली जगह शमशान है तू दो दिन का मेहमान है। जो नित्य अपनी मौत को याद करे तो समझो वह भगवान को याद कर रहा है। अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है। धन,बल,पद,प्रतिष्ठा,ज्ञान का जो लोग अहंकार कर रहे उनकी भी  मौत सुनिश्चित है। जो आया है सो जायेगा राजा रंक फकीर।  सत्य मौत है।असत्य यह संसार है।काल के जाल मे सभी फसे है। कुछ संत महापुरुष है जो काल से उपर है।जिन पर प्रभु की कृपा है। संत सतलोक का स्वामी होता है। मडियाहू तहसील क्षेत्र के वर्राह गांव निवासी पूज्य पिता  हरिहर सिंह का निधन गत शुक्रवार को हुआ। शुभेच्छु शव को नमन करने पहुंचे।सादर बन्दगी के साथ उनकी अश्रुपूरित नयनो से भावशून्य होकर अन्तिम विदाई दी। भाजपा के पूर्व नेवढिया मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह के पिता हरिहर सिंह के निधन  पर शोक प्रकट करने वाले नेता,पत्रकार व गणमान्य लोगो मे सरदार सिंह, अरविन्द  सिंह प्रमुख रामनगर विजय कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष नेवढिया,महामंत्री अरुण कुमार मिश्र, पत्रकार मे सोनू सिंह ,राहुल सिंह,अरविन्द पटेल सहित अन्य लोग शोक प्रकट करने पहुचे। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment