नेवढिया।जौनपुर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के याद मे भाजपा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। देश के आम जनमानस के कल्याण के लिये भाजपा ने वृक्षारोपड पर बल दिया।पार्टी के लोगो ने बहुतो वृक्ष लगाये। धरती को हरा भरा करने के साथ आम लोगो को वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित भी किये।नेवढिया अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सज्जन राम रक्त परीक्षण संयोजक भाजपा के देख रेख मे भाजपा नेवढिया मंडल के पदाधिकारीओ के रक्त के ग्रुप का जाँच हुआ। इस अवसर पर रामनगर प्रमुख अरविन्द सिंह मुख्यअतिथि रहे।उनका ब्लड परीक्षण के दौरान बी पाजटिव पाया गया। उन्होनें इस दौरान कहां कि विषम परिस्थिति मे यदि किसी को ब्लड की जरूरत पडे तो ब्लड ग्रुप की जानकारी है तो आसानी से पीड़ित व्यक्ति के ग्रुप का मिलान कर ब्लड उसे चढाया जा सकता है। नेवढिया मंडल अध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने कहां कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच समाज के गरीबो शोषितो,पीड़ितो,दलितो,असहायो,बेसहारो,दीन-दुखियो की सेवा की रही। कहां कि भाजपा पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के मौके पर वृक्षारोपड,रक्त परीक्षण, रक्तदान,के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर समाज के लोगो को जागरूक करने का काम कर रही है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नेवढिया के प्रभारी डा.राकेश सिंह ने कहां कि रक्त ग्रुप की जानकारी रहने पर भविष्य मे कभी भी कोई आकस्मिक घटना होती है तो ब्लड डोनेट करने मे आसानी होगी।उन्होनें कहां कि नेवढिया मंडल के भाजपा पदाधिकारियो का नाम पता ओ .पी डी रजिस्टर मे दरज कर ब्लड ग्रुप की जांच की गयी और उन्हें किसका कौन सा ग्रुप है।जानकारी दी गयी।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बाकेलाल पटेल,राकेश सोनकर,अरुण कुमार मिश्रा, राजेश दूबे मंडल उपाध्यक्ष,आदि सहित अन्य भाजपा पदाधिकारीओ के ब्लड ग्रुप की जांच हुई। सन्तोष सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment