Social Icons

Sunday, 17 September 2017

सान्सद की सक्रियता,विधायक की निष्क्रियता, सैकड़ों एक्कड धान की फसल सूखने के कगार पर ,किसान चिन्तित

तरती।जौनपुर। सिंचाई की व्यवस्था सुचारु न होने से सैकड़ों एक्कड धान की फसल सूखने के कगार पर है।किसान चिन्तित है। फसल बचाने के लिये स्थानीय सान्सद व विधायक से किसान  गुहार लगा रहे है और कुलाबा की नाली दुरुस्त कराने व वारह इंच की पाइप लगवाने की माँग कर रहे है। विदित हो कि रामनगर क्षेत्रपंचायत के गोसाईपुर गांव से वावतपुर रजवहा सिंचाई खण्ड से जुड़ा एक कुलाबा है।जिसमें छ इंच की पाइप लगा है और डेढ़ किलोमीटर नाली पक्की है। पाइप से बराबर पानी नहीं निकलता है।सील्ट जमा होने से नाली भठ जाती है।किसान सील्ट साफ करता है तो नहर से थोड़ा पानी निकलता है।जो  सिंचाई के लिए पर्याप्त नहीं है। आज के पन्द्रह दिन पहले डा. सुनील सिंह, जगदीश प्रसाद मिश्रा, सुभाष मिश्रा,बेचन सिंह,तारा सिंह आदि क्षेत्र के सम्मानित किसान जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह को सम्बोधित प्रार्थना पत्र नेवढिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार पटेल को सौपा और विधायक को  देने की बात कहीं। मण्डल के भाजपा महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि किसानो की  समस्या जल्द निस्तारण हो इसके लिये प्रार्थना पत्र विधायक को आज पन्द्रह दिन हो गया दिये हुए। बोधीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पति नागेन्द्र  सिंह,    दारा राजभर,शिव कुमार विन्द क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ कई अन्य लोग इस समस्या के हल के लिए विधायक जफराबाद से गत शनिवार को दोपहर मे जिले के डाक बंगले मे मिले। नागेन्द्र सिंह ने कहा कि विधायक से किसानो की समस्या बतायी गयी और फसल सूख रहा है यह बात कहीं गयी।विधायक ने कहां नाली तोड़ दीजिए।  लोग जब समझे कि विधायक का सुझाव नाली तोड़ने का है तो लोगो को यह सुझाव ठीक नहीं लगा। बताइये सरकारी नाली कौन तोडे। लोग मछलीशहर के सान्सद  रामचरित्र निषाद से मिलने पहुचे। वह तो नहीं मिले। लेकिन उनके प्रतिनिधि विजय चन्द पटेल मिले। लोगो ने धान की फसल सूखने की बात बताई व कुलाबा की नाली दुरूस्त करने व बारह इंच का पाइप लगवाने की बात कही। सान्सद प्रतिनिधि ने अधिशासी अभियंता सिंचाई एस के सिंह को फोन कर किसानो की समस्या को  बताये और निस्तारण की बात कहीं। रविवार को विभाग के जे ई राजेन्द्र प्रसाद स्थल के भौतिक सत्यापन को गोसाईपुर गांव पहुँचे और कुलाबा को देखा और किसानो से बातचीत की। किसानो ने जे ई  को सूख रहे धान की फसल को भी दिखाया। जे ई ने बातचीत के दौरान बताया कि कुलाबा मे  पाइप छ इंच की  पडी है। लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है। नाली पक्की है। उनसे जब पूछा गया कि किसानो की माँग है बारह इंच की पाइप लगे और पक्की नाली तोड़ दिया जाय  और कुलाबे की नाली की खुदाई हो तो पानी खूब नहर से निकलने लगेगा। जिस पर उन्होनें कहाँ कि किसानो की समस्या है। फसल सूख रही है।इसके लिए अधिशासी अभियंता से किसानो की समस्या बताउगा। क्या करना है, क्या नहीं करना है।  अधिकारी जैसा कहेगे,वैसा होगा। तरती क्षेत्र मे सान्सद की सक्रियता की लोग चर्चा कर रहे है तो विधायक के निष्क्रियता की भी  चर्चा लोगो की जुबान पर है। चैनपुर के किसान श्याम लाल विन्द ने कहा कि धान की फसल सूख रही है। वर्षा भी नहीं हो रही है। नहर मे पानी भी  नहीं है। जब नहर मे पानी आता है तो कुलाबा से पानी पर्याप्त नहीं निकलता है । कैसे धान की सिंचाई हो । गोसाईपुर होते हुये चैनपुर,तरती,ढेकहा तक सैकड़ों एक्कड फसल की सिंचाई इस कुलाबे से होता है। देखिए इस समस्या का समाधान कब तक होता है। जे डी सिंह

No comments:

Post a Comment