Social Icons

Sunday, 31 December 2017

भारत देश के आम जनमानस को नव वर्ष की मंगलकामनाएं, जात-पात को मिटाना, सबको गले लगाना, भयमुक्त समाज बनाना, पुलिस की गुन्डा़गर्दी को खत्म करना, सतगुरु दर्पण की मुहिम हैं, आप सभी जनहित में सहयोगी बने,संपादक

जौनपुर। सबका भला हो,जीवन खुशियों से भरा रहे,आपसी भाईचारा को बढ़ाये,मानव - मानव मे भेद न रंखे।जात -पात को खत्म कर सत्यमेव जयते बने हैं। सत्य को जाने और सत्य को माने और सत्य की पूजा करें।सत्य की खोज करे।आत्मा की आवाज को सुने। जीवन मे मानवता लाये। ईष्या खत्म करें।एक ही प्रकाश के आलोक से सभी आलोकित हो रहे हैं।प्रकृति बदलाव की ओर हैं।सदा ना रहा हैं,सदा ना रहेगा,जमाना किसीं का नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का। सतगुरु विश्व शक्ति है।उसके भक्त को पीड़ा देकर पुलिस और उसके गुन्डें समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं।इटाएं बाजार मे गुन्डाराज हैं। अर्से से गुन्डागर्दी चल रहीं हैं।नेवढ़िया थाना क्षेत्र के  तरती गांव के दर्जनों बच्चे मड़ियाहूं पढ़ने जाना छोड़ दिये हैं। गुन्डों की डर की वजह से अभिवावक वच्चों को स्कूल नहीं भेज रहें हैं।सन् 2015 में हरसिंहपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार को तथाकथित गुन्डें दो बार इटाएं बाजार मे हमला किये थे।हरिजन एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ हैं।लेकिन चारसीट पुलिस आज भी रोक कर रंखे हुए हैं। जैसा कि प्रधान ने बताया। मेडई राजभर को भी गुन्डें  मारे पीटे।जिसमें नेवढ़िया में मुकदमा दर्ज हैं। एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी बाजार मे गुन्डों ने पीटा और सर से भगवा गमछा उतरवा दिये थे । नेवढ़िया भाजपा मण्डल  अध्यक्ष विजय कुमार पटेल, महामंत्री अरुण कुमार मिश्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य लुटुर सिंह, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष नेवढि़या सुनील सिंह ने इसकी जानकारी जफराबाद विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह और जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय सहित तमाम भाजपा नेताओं को दिये थे।गत दिनों यहीं गुन्डें सतगुरु दर्पण के सम्पादक जेडी सिंह के बेटे आकाश पर जानलेवा हमला किये थे।जिसमें सूबेदार पटेल ने  बीच बचाव कर जान बचायी। आज इनकी ड़र की वजह से कोई गवाही देने के लिए तैयार नहीं हैं। इतना सब हो रहा हैं लेकिन पुलिस इन्हें अभी तक काबू नहीं कर सकी।ये गुन्डें खुलेआम घूम रहें हैं कल को पुलिस के इशारें पर ये गुन्डें जेडी
सिंह की हत्या कर सकते हैं।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।थानाध्यक्ष नेवढि़या के कृत्य से आत्मा को आघात लगा।बीस साल हो गया पत्रकारिता क्षेत्र मे काम करते हुए। अमर उजाला में काम किये, दैनिक जागरण में काम किये,आज में काम किये,महुआ चैनल के लिए काम किये। पुलिस के अच्छे अधिकारी मिले,अच्छी सोच से कुछ सीखने को मिला।नेवढ़िया पुलिस मे जात पात की भावना प्रबल दिख रहीं हैं। पुलिस अगर जात पात को बढ़ावा दे रहीं है तो यह निन्दनीय हैं।पुलिस एक मिशन हैं, सोच हैं।जनसेवा मे पुलिस सबसे आगे है।लेकिन कुछ घिनौने कृत्य से  आम जनमानस मे पुलिस की छबि नहीं बन पा रहीं।आज पुलिस को समाज के लोग खलनायक की भूमिका में देख रहें हैं। सतगुरु दर्पण की मुहिम हैं पुलिस जातिवादी नहीं, मानवतावादी बने।समाज में अच्छी छबि बने।सामने तो लोग पुलिस से डरते हैं लेकिन आड़ मे गाली देते हैं।रामनगर क्षेत्र पंचायत के कुत्तुपुर के ग्राम प्रधान कैलाश नाथ पटेल ने बताया कि एक वृद्ध मां का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हैं। जब आवास बनने का काम होता हैं तो सौ नम्बर पुलिस जाकर काम रोक देती हैं।जबकि वृद्ध मां का घर उसके भूमिधर जमीन मे बन रहा हैं। लेखपाल की रिपोर्ट हैं कि वृद्ध मां की भूमिधर जमीन हैं।प्रधान ने पुलिस से कहां कि ठंण्ड हैं वृद्ध मां का आवास बन जाने दीजिए। लेकिन पुलिस सुन नहीं  रहीं हैं। जब बृद्ध मा का जमीन हैं तो पुलिस आवास क्यों नहीं बनने दे रहीं हैं। यह पुलिस की गुन्डा़गर्दी नहीं तो क्या है।वर्तमान समय मे जात पात की भावना मे एक इन्सान दूसरे इन्सान से नफरत कर रहा हैं। नीचा दिखाने के लिए तरह तरह के हथकन्डे अपना रहा हैं। पुलिस को बेतन नहीं मिलता क्या। जो मिलता हैं उससे पेट नहीं भरता क्या।पुलिस गरीबों, असहायों, निरीहों का आह क्यों ले रहीं।सिर्फ नेवढ़िया पुलिस के कारनामों का  यदि सच उजागर किया जाय तो कई पुलिस वालों पर केस बन सकता हैं।लेकिन ऐसा कौन करेगा।पुलिस जीने नहीं देगी। पुलिस अन्याय को बढ़ावा दे रहीं हैं। पुलिस के उच्चाधिकारी अच्छे हैं।सम्मान से बात करते हैं। पुलिस अधीक्षक के के चौधरी से मुलाकात हुई,फोन पर बात हुई।स्वभाव अच्छा लगा।इटाएं बाजार के गुन्डों को कितना दुरुस्त कर पाते हैं, वक्त बतायेगा।समाज मे आज भय हैं।हर गली,मुहल्ले में दबंग गुन्डें हैं।जो कमजोर को सताते हैं।मारते पीटते हैं। कोशिश करें सभी अपने हैं, पराये नहीं हैं।एक इन्सान दूसरें इन्सान का सम्मान करें।प्रेम मोहब्बत से जीवन को आगे बढाये।राष्ट्र हित, समाज हित की बात करें।सरकार किसी की बपौती नहीं हैं।सरकार सबकी हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे,मायावती रहीं हैं।आज योगी आदित्यनाथ हैं।लोकतंत्र हैं कल कोई और आ सकता हैं। अखबार और पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं।जो सहीं हैं सत्य हैं।उस पर पत्रकार लडेगा।चाहे जान भले जाय। इटाएं मे गुन्डाराज हैं।पुलिस गुन्डों को संरक्षण दे रहीं हैं।अब तक लगभग चालीस से पच्चास लोगों को गुन्डें पीट चुके हैं।कुछ का मुकदमा लिखा गया कुछ लोग गुन्डों की डर से थाने नहीं गये।या गये तो गुन्डाराज को बढावा देने वाली पुलिस डाट कर भगा दी होगी। जरूरत हैं पुलिस पब्लिक से जुडें और पुलिस मित्र बनाये।खास करके दारोगा सिपाही जिससे भी बात करे आत्मीय सम्मान दे। अंग्रेज भारत छोड़कर चले गये।लेकिन यहां की पुलिस आज भी जनता के साथ अग्रेजो जैसे सलूक करती हैं। जय हिन्द। दास जगदीश संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर।

No comments:

Post a Comment