मडियाहू।जौनपुर। नेवढिया बाजार निवासी विनोद सेठ की गत दिनों हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड लिया हैं। परिजनों द्वारा तहरीर देने के बाद, नेवढिया पुलिस द्वारा, मुकदमा न दर्ज करने की वजह से लोग गुस्से मे थे। बुद्धवार को सुबह नौ बजे के आसपास सैकडों लोगों ने थाने का घेराव कर आक्रोश जाहिर किया। थोडी देर हो हल्का करने के बाद भीड बाबतपुर मार्ग स्थित जयसिंह पुर पहुंच गयी। दस बजे से लोग सडक जाम किये थे।बारह बजे के आसपास सीओ बदलापुर,विनय कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार मडियाहू, मनोज कुमार पाण्डेय के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। सडक जाम करने वालो की मांग थी विनोद सेठ के मौत के मामले मे दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय और उन्हें गिरफ्तार किया जाय। प्रशासनिक अधिकारियों ने सडक जाम कर रहे लोगों की बात मान ली तो जाम समाप्त हो गया और यातायात शुरु हो गया। बदलापुर के सीओ विनय कुमार द्विवेद्वी ने बातचीत के दौरान कहां कि विनोद सेठ के मौत के मामले मे जो भी सच्चाई होगी सामने आयेगा। अभी मुकदमा दर्ज करके घटना की विवेचना शुरु होगी। जिसमें जो दोषी होगा जेल जायेगा। लोगों के गुस्सा होने के सवाल पर बोले कि थानाध्यक्ष नेवढिया द्वारा मुकदमा न दर्ज करने की वजह से लोग गुस्से मे थे। घटना को लेकर बाजार के लोग मृतक की पत्नी से भी खासे नाराज दिखे। जे डी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment