Social Icons

Friday, 5 January 2018

गन्दी सोच को इन्सान बदले और निर्मल भाव में सभ्य समाज के लिए लोगों को प्रेरित करें ,आज के दमक चमक की दुनिया में युवा भारतीय संस्कृति से दूर हो रहा, जो राष्ट्र के लिए घातक हैं,दास जगदीश

जौनपुर। विश्व का हर जीव महान हैं।क्योंकि हरमें परमात्मा का अंश हैं।महान कर्म इन्सान को महान बना देता हैं।यश कीर्ति की खुशबू की गमक सदैव बनी रहती हैं।गन्दी सोच व मानसिकता सदैव व्यक्ति को गर्त मे ले जाती हैं। जीवन मे हर किसी व्यक्ति का सम्मान करें।छोटे बड़े का भेद मिटाए।सबकों बडा़ माने।जब हर जीव  परमात्मा से जुडा़ है तो कहां कोई छोटा हैं।सभी बड़े हैं। आत्मा पवित्र हैं।मन बहुत  गन्दा हैं।। जिसे स्वछता अभियान चलाकर स्वच्छ करने की जरुरत हैं। कुछ लोग बडा़ बने रहने के लिए अनेकों गलत कृत्य करते हैं।तरह तरह के हथकन्डे अपनाते हैं।सबकों अपने झन्डें के नीचे रखना चाहते हैं जो नहीं रहतें पीडा़ का दंश मिलता हैं। गावों की स्थिति बेहद नारकीय बना हैं।गावों मे कुछ अच्छे तो कुछ बहुत बुरें हैं।जो अच्छें लोगों को पीडा़ दे रहें है।जैसे कोई कुकर्मी हैं और धनवान है तो वह अपने वर्चस्व बनाये रखने के लिए सबसे पहले युवा पीढी़ को वर्बाद करने की मुहिम छेड़ता हैं। आज बहुतों ऐसे हैं अपनी शान बनाये रखने के लिए युवाओं को गलत दिशा दे रहें हैं। आज के चमक दमक की दुनिया में युवा भारतीय संस्कृति से दूर होता जा रहा हैं।जो राष्ट्र के लिए घातक हैं।दास जगदीश सतगुरु धाम जौनपुर

No comments:

Post a Comment