Social Icons

Sunday, 11 February 2018

कानून हाथ में न ले, पुलिस अनावश्यक तरीके से किसी को परेशान कर रहीं हैं तो सूचित कर दीजिए, उसी समय ठीक कर देगें,गावों का विकास सरकार की प्राथमिकता, सांसद के नेक कार्य की प्रशंसा

नेवढ़िया।जौनपुर। रसुलहा ग्राम पंचायत के रामलाल तालाब के पास मछलीशहर के सांसद राम चरित निषाद ने स्वछता मिशन के तहत सुलभ काम्प्लेक्स बनाने के लिए भूमि का पूजन विद्वान पंडित छविनाथ मिश्र के मन्त्रोच्चार के वीच किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहां कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की मन्शा गांवों के विकास की हैं। जनबुनियादी सुविधाएं सबको मिल रहा हैं।सड़क,पानी,विजली की व्यवस्था काफी अच्छा हो गया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश बदल रहा हैं।सोच बदल रहा हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा हैं। उन्होंने कहां कानून हाथ मे मत लीजिए।अनरगल सही व्यक्ति को यदि पुलिस परेशान कर रहीं है तो सूचित करिए। उसी समय ठीक कर दिया जायेगा। कहां कि तहसील, ब्लाक पर कोई अधिकारी, कर्मचारी के पास  यदि काम लेकर जाते हैं, सुनता नहीं हैं, बार.बार दौड़ाता हैं तो जानकारी दे। अधिकारी-कर्मचारी से बात होगी। सुलभ काम्प्लेक्स के शिलान्यास के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबुद्ध समाजसेवी विजय कुमार मोदनवाल ने कहां कि सांसद रामचरित निषाद  का यह सराहनीय कार्य हैं।जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम हैं। नेवढ़िया थाना  और सिद्धपीठ शीतला धाम होने की वजह से  दूर .दूर से लोगों का आना जाना  लगा रहता हैं।अब तक यह सुविधा न होने की वजह से लोगों को परेशानी होती रही। लेकिन सांसद ने सुलभ काम्प्लेक्स का शिलान्यास कर जहां स्वच्छता मिशन का संदेश दिया वहीं स्थानीय लोगों को नित्य क्रिया को पूरा करने के लिए एक नायाब तोहफा भी दिया हैं।कार्यक्रम का संचालन सगीर खां ने किया।इस अवसर पर नेवढ़िया भाजपा  मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पटेल, महामंत्री अरूण कुमार मिश्र, मुन्नु गुरु,भाजपा यूथ संयोजक पंकज मिश्र, वृजेश कुमार, राजेश पेन्टर,सन्तोष विश्कर्मा, लालजी पटेल,पारसनाथ सेठ,मिथिलेश जायसवाल, अवधेश जायसवाल, भोलानाथ उपाध्याय, संतशरण कुमार वैश्य।आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। नेवढ़िया से जेडी सिंह के साथ अजीत कुमार (कृष्ण) की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment