रामपुर।जौनपुर वीर पुरुष सदैव याद किये जाते हैं।देश के खातिर प्राणों की आहूति देने वाला सैनिक राष्ट्र भक्त के रुप में सदैव पूजा जायेगा। वह जीवन धन्य हैं।जिसनें अपने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। वह माता धन्य हैं।जिसनें बहादुर पुत्र को जन्म दिया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथेरा गांव के निवासी प्रवेश सिंह पुत्र मदन गोपाल सिंह सन् 2002 में 66इंजीनियरिंग रेजीमेंट बटालियन में सिपाही पद पर तैनात हुए थे। मौजूदा समय मे राजस्थान में तैनात थे। बीते 11फरवरी को वे डियूटी के समय रहस्यमय परिस्थितियों मे लापता हो गये थे। 14फरवरी को उनका शव कैनाल नदी के पास पाया गया। जब सूचना मौत की परिजनों को मिला तो उनका हाल बेहाल हो गया। लोग रोने और चीखने लगे। धीरे -धीरे यह सूचना गांव में फैल गयी। पूरेगांव में शोक की लहर फैल गयी। राजस्थान में ड्यूटी के समय सदिग्ध परिस्थितियों में हुई सैनिक की मौत के बाद जब उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर की महिलाओ की करूण क्रन्दन से पूरा गांव दहल गया। उधर गांव के युवाओ ने बंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक प्रवेश सिंह का नाम रहेगा का गंगनभेदी नारेबाजी करते हुए अपने गांव के लाल को अंतिम विदाई दिया। पार्थिव शरीर के साथ आये सेना के जवानो और स्थानीय पुलिस ने गार्ड आफ आनर दिया। सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और मछलीशहर के सांसद राम चरित्तर निषाद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धा जंलि अर्पित किये। शव यात्रा में भारी तादात में लोगों ने भाग लिया। दुख की घडी़ को एहसास कर लोगों की आखें नम हो गयी। मौके पर अधिवक्ता दुष्यन्त सिंह भी उपस्थित रहे। जेडी सिंह के साथ विकास तिवारी की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment